April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पारम्पिक खेलों के साथ बलौदाबाजार ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रारंभ

बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक बलौदाबाजार विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सकरी में हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांवों के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देकर हमारी सांस्कृतिक विरासत के स्वरूप प्राप्त खेलों को जीवंत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन का संकल्प किया था। जिसका परिणाम है कि राजीव मितान क्लबों का गांव-गांव में स्थापना कर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे गांव में छुपी हमारे ग्रामीणों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन खेलों में युवाओं के साथ हर वर्ग को शामिल होने का अवसर मिला है, जिसका परिणाम है कि आज यहां तीन पीढ़ियां कंधे से कंधा मिलाकर खेलों में भाग ले रही हैं। जिससे सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अग्रिम बधाइयां देते हुए खिलाड़ियों का प्रोत्साहन भी किया।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री प्रभाकर मिश्रा जी, गंभीर ठाकुर, प्रमिला वर्मा, सरपंच पुनीत राम साहू, शारदा ध्रुव सहित ब्लाक के सभी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व सदस्यगण व खिलाड़ी उपस्थित थे।