सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर लगा प्रतिबंध!
धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
मुख्य नगर पालिका अधिकारी धरमजयगढ़ रामनारायण पाण्डेय ने समस्त नगरवासियों से सविनय अपील किया है,के सभी प्रकार के टैक्स समय पर जमा करें। सही वक्त पर टैक्स जमा कर परेशानियों से बचे।
सीएमओ पाण्डेय ने बताया कि नगर की सुंदरता बनाये रखने के लिए नगरवासियों का सहयोग जरूरी है। सभी का सहयोग मिलेगा तभी नगर का विकास होगा। समय पर टैक्स नहीं पटाने वालों पर जल्द ही नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा।
सभी प्रकार के कर समय पर वसूली होने पर ही नगर की समस्य दूर होगी। वहीं सीएमओ ने समय पर टैक्स नहीं पटाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। सीएमओ पाण्डेय ने बीबीसी न्यूज को बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी अब डोर टू डोर पहुंचकर सभी प्रकार के टैक्स की वसलू करेंगे।
विदित हो कि जब से रामनारायण पाण्डेय ने सीएमओ का प्रभार लिया है तब से नगर मेंं साफ सुथरा दिखने लगा है,नगर पंचायत के सभी कार्यों में गति नजर आने लगी है।
स्थानीय दुकान संचालक प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करें, अन्यथा होगी कार्यवाही
पाण्डेय ने दुकानदारों को वार्निंग देते हुए कहा कि शासन ने पूरी तरह सिंगल यूज प्लाटिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगने के बाद भी कुछ दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करना बंद नहीं कर रहे हैं। विगत दिनों नगर में प्लास्टि को लेकर कार्यवाही भी की गई थी लेकिन बावजूद इसके कई दुकानदारों द्वारा लगातार प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे दुकानदारों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। नगर को सिंगल यूज प्लास्टि मुक्त बनाना हमारा उद्देश्य है।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप