गुना। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले गुना में 7 आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया था।मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी काफी नाराज हैं और प्रशासन पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई कर चुका है। इसके बाद भी हम सुनिश्चित करेंगे कि और कड़ी कार्रवाई आरोपियों पर की जाए, क्योंकि शिवराज सिंह जी नहीं चाहते कि उनकी लाडली भांजियो के साथ इस तरह की घटनाएं हो। साथ ही मंत्री सिसोदिया ने यह कहा कि दोषी अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये है पूरी घटना
दरअसल, गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा स्कूल गई थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परेशान घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में एक सूने घर में बेहोश मिली। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे गुना रेफर कर दिया। जहां पता चला कि छात्रा के साथ 7 आरोपियों ने गैंगरेप किया है। छात्रा शुक्रवार देर शाम एक मकान में बेहोश मिली थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दो दिन तक प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की थी।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे