रतलाम. रतलाम के कालूखेड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा सैलाना क्षेत्र के कलवानी सरवन की रहने वाली थी। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी। और हॉस्टल में रह रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
दरअसल, घटना 2 नवंबर की रात की है। हॉस्टल में रीतामईड़ा नाम की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले जावरा शासकीय अस्पताल लाया गया। लेकिन हालात ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आज उसकी मौत हो गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, परिजन भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।छात्रा रीता दिवाली की छुट्टियों के बाद 27 अक्टूबर को वापस हॉस्टल लौटी थी। वहीं आज से दसवीं के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली थी। इस बीच 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात रीता ने जहर खा लिया। इसके बाद रतलाम के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्कूल प्रबंधन और सहपाठी छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा