नयी दिल्ली. राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर दर्ज किया गया है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार आज सुबह 08.30 बजे दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात बेहद गंभीर स्थिति में रहे है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर 400 के दर्ज किया गया। वहीं नरेला में एक्यूआई 571 के खतरनाक स्तर दर्ज किया गया है। आईटीओ पर एक्यूआई 441, राजपथ पर 417 और मंदिर मार्ग पर 352 दर्ज किया। इस बीच फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले बढ़ने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से दिल्ली और एनसीआर में स्मॉग की परत और धुंध देखी जा रही है और फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा