मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की जनसुनवाई में बड़े अधिकारी नदारद रहे। सिर्फ दो ही पुलिस अधिकारी जनसुनवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय विभागों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। पुलिस अधिकारी पूरे ही दिन की छुट्टी पर नजर आ रहे हैं।दीपावली के बाद से ही लगातार छुट्टियों का माहौल सरकारी विभागों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है पर पुलिस विभाग के अधिकारी सुबह से ही नदारद नजर आ रहे हैं।दरअसल मंगलवार को जनसुनवाई में वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहना अनिवार्य होता है पर पुलिस जनसुनवाई में शिकायतकर्ता तो पहुंचे हैं लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जनसुनवाई से नदारद नजर आ रहे हैं। दो ही अधिकारी बैठकर पूरी जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं को सुनने में जुटे हुए हैं। दोपहर एक बजे तक और शिकायतकर्ता पहुंचेंगे ऐसे में कहीं ना कहीं शिकायतकर्ता परेशान होते नजर आएंगे।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे