देवरिया. एकौना थाना क्षेत्र के पोखरे में स्नान करने के दौरान डूब कर मरने से एक किशोर की मौत हो गई. वह छठ घाट पर अपनी मां के साथ पूजा में शामिल होने गया था. वह साथियों के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया. किशोर की मौत से छठ घाट पर मातम छा गया.
घटना विशुनपुर गांव में सोमवार की सुबह हुई. वह जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में कक्षा 11वीं का छात्र था. विशुनपुर गांव के रामनुज सिंह का परिवार छठ मनाने के लिए गांव के पोखरे पर गया था. उनका बेटा सत्यम सिंह 17 वर्ष और मां ऊषा देवी के साथ गया था. व्रती महिलाएं पोखरे में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खड़ी थी. इस दौरान कुछ लड़के पोखरे में स्नान करने लगे. सत्यम नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया. उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोग बचाने को कूद पड़े.पानी से डूबे किशोर को निकाल कर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृतक बताया. उसके मरने की खबर से घाट पर मौजूद लोग गमगीन हो गए. मौके पर पहुंच एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला और सीओ जिलाजीत ने घटना की जांच की.

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे