मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के राशन दुकानों में गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने धरनास्थल पर ही चूल्हा जलाकर रोटी और सब्जी बनाई।
दरअसल, जिले के उचित मूल्य दुकान पर गेहूं की बजाय चावल का वितरण ज्यादा होने की शिकायत मिली है। साथ ही कन्यादान योजना में राशि का वितरण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जिसे लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने धरनास्थल पर ही चूल्हा जलाकर रोटी और सब्जी बनाई। वहीं तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक शशांक भार्गव ने मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश की तासीर गेहूं और रोटी खाने की है। कम ही लोग है जो चावल खाते हैं। ऐसे में सरकार गेहूं की जगह लोगों को चावल का वितरण कर उनकी थाली में खाद्यान्न कम करने और उन्हें भूखा रखने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर यह समस्या हल नहीं होगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे