भीरा थाना क्षेत्र में शारदा नदी से मिट्टी निकालने गई पांच लड़कियां किनारे की मिट्टी ढहने से दब गईं. हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनको बाहर निकाला. हादसे में एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरे की बिजुआ सीएचसी में जान चली गई.
जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी ईश्वरदीन की बेटी पूनम (13), कमलेश की बेटी शिवानी (13) अपनी तीन सहेलियों के साथ रविवार दोपहर को शारदा नदी में मिट्टी निकालने गई थी. इन दिनों नदी कटान कर रही है. इसलिए नदी के किनारे की मिट्टी ढहती रहती है. बताया जाता है कि पांचों लड़कियां नदी किनारे मिट्टी निकाल रही थी. तभी नदी के किनारे की मिट्टी ढह गई. पांचों लड़कियां मिट्टी के नीचे दब गईशोरगुल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन सभी बच्चियों को बाहर निकाला. तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी. वहीं इलाज के दौरान शिवानी की बिजुआ सीएचसी में मौत हो गई. अन्य लड़कियों की हालत सामान्य है

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे