गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सांसद राहुल गांधी को साईं बाबा के समान बताया है। रॉबर्ट वाड्रा ने शिरडी साईं बाबा से राहुल गांधी की तुलना की है। राहुल गांधी की सोच और साईं बाबा की सोच को एक जैसा बताया है। कहा कि बाबा ने भी एकता का उपदेश दिया था। राहुल गांधी की यात्रा से हजारों लोग जुड़ रहे हैं।
एक बार फिर राहुल गांधी को भगवान के समान बताया गया है। इससे पहले कांग्रेसी भगवान राम से तुलना कर चुके है।
वहीं रॉबर्ट वाड्रा के बयान से एमपी में सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष ने एकबार फिर गांधी परिवार को घेरा है। इसी कड़ी में मंत्री विश्वास सारंग ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि – जो भगवान राम को गाली देते हैं उन्हें राम बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसी नेहरू परिवार को भगवान बनाने में जुटे हुए हैं। बोले राहुल गांधी को कोई भगवान राम बताने में जुटा है तो कोई साईं बाबा। चुनाव के समय उन्हें मंदिर याद आते हैं। कांग्रेसी अच्छे से जानते हैं कि कैसे फोटो वायरल की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि हमेशा चुनाव तक हिंदू होने का नाटक क्यूं किया जाता है? हिन्दू है तो अपनी बहन से आज तक राखी बंधवाते हुए फोटो क्यों वायरल नहीं किया। कोई भी हिन्दू त्योहार मनाते हुए गांधी परिवार कभी नहीं दिखा।
वहीं रॉबर्ट वाड्रा के बयान के बाद बवाल होने पर कांग्रेस समर्थन में उतर गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा का ने कहा कि साईं बाबा भी भोले भाले थे और राहुल गांधी भी भोले भाले है। चाहे महात्मा गांधी की पदयात्रा की हो या राहुल गांधी ने। करता गांधी ही है चाहे कोई भी समय हो। बीजेपी ही रथ पर चढ़कर सवार हो कर चलती है। रावण भी रथ पर चलता था और बीजेपी भी रथ पर, दोनों समान है। भगवान राम पैदल चले, राहुल गांधी भी पैदल चल रहे है।
सभी धर्म के लोगों को राहुल गांधी पर भरोसा है।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप