मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की आशंका के चलते लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। वहीं चाचौड़ा से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हैं। इनकी मांग है कि आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दी जाए।
दरअसल, जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची अपने स्कूल गई थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परेशान घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी वह बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में एक सूने घर में बेहोश मिली।
जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे गुना रेफर कर दिया। जैसे ही इस मामले की सूचना क्षेत्रवासियों को लगी, सभी लोग भड़क उठे अपना रोष प्रदर्शन करते हुए बीनागंज की सड़कों पर उतर कर धरना देना शुरू कर दिया।
मामले में चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक ममता मीणा भी मौके पर पहुंची और नगरवासियों के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं, इस बात का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में होगा। फिलहाल बच्ची के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। इसके बाद स्थिति और साफ हो पाएगी।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा