एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति को खाने में जहर दे दिया. इसके बाद आशिक के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगा दिया. सिर्फ इतना ही नहीं पत्नी ने खुद पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई और हर स्तर पर पुलिस को गुमराह किया.
जब पुलिस ने पहले पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने मामले के बारे में कुछ खास जानने से इंकार कर दिया तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन पुलिस को उसके बयान में कुछ विरोधाभास मिला और मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि उसका एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है. फिर पुलिस ने उसके आशिक को दबोचा और उसने सब कुछ उगल दिया. 27 अक्टूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक के गले पर मिले निशान से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ था कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है.मृतक की पहचान नई उर्फ रमजान के नाम से की गई जो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के टोला चौधरीडीह गांव का निवासी था. जांच के दौरान पता चला कि नईम उर्फ रमजान की 24 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि 27 अक्टूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में खेत में उसका शव मिला.नईम उर्फ रमजान हत्याकांड का कठेला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने हत्या के मामले में पत्नी और उसके एक प्रेमी को दबोच लिया. पुलिस का बताया कि पति प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया और झूठा गुमशुदगी का केस दर्ज कराने का नाटक किया. पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा