सरायपाली // नारायण सान :
शिक्षा के क्षेत्र मे राष्ट्र स्तर पर ‘मोहसिन ए आजम मिशन’ के सरायपाली ब्रांच के मेंबरों और बड़े बुजुर्गो द्वारा शेख शहजाद का इस्तकबाल किया गया!
इस्लाम मोहल्ला निवासी शेख सबारक के पुत्र शेख शहजाद शाहरुख ने NEET Exam में 720 में 672 अर्जित किया है, जिसका ओवरऑल रैंक 12863, कैटेगरी रैंक 1497 हासिल किया! इन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर हास्टल में रहकर 15 घंटे पढ़ाई कर आज शहर और अपना परिवार , समाज का नाम रौशन किया!

मिशन के द्वारा शहजादा शाहरुख के परिवार जनों का उनके घर इस्लाम मोहल्ला जाकर बेहतरीन कामयाबी के लिए दिली मुबारकबाद दी, बच्चे को शील्ड देकर हौसला अफजाई कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी !

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप