रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के साथ साथ जुआ, सट्टा, चाकू लेकर घुमने वाले अपराधी एवं अन्य अपराधांे पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक 06.06.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति शराब दुकान कटोरा तालाब के पास चाकू लेकर लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहूंचकर गणेश यादव उर्फ गन्नू नामक व्यक्ति को चाकू लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी गणेश यादव उर्फ गन्नू के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 329/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप