स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत, एक्टिव कैसे हुए 28
रायपुर/डेस्क रिपोर्टर :
राजधानी रायपुर में कोरोना के साथ साथ अब स्वाइन फ्लू के भी मरीज बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटो में रायपुर में स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिले हैं! इसे मिलाकर अब रायपुर में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 65 पहुंच चुकी है। इसमें से 35 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में रायपुर में 28 मरीज एक्टिव हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दो मरीजों की मौत हुई —
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।
स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
मरीजों के लिए नार्मल बेड, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर तैयार हैं। जिन दो मरीजों की मौत हुई है वे स्वाइन फ्लू के साथ अन्य रोग से भी ग्रसित थे। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

More Stories
पानी पीने का सही तरीका: ये 5 आसान नियम अपनाएं, शरीर रहेगा फिट और 90% लोग नहीं करेंगे ये गलती!
नीम की निबौली को ना समझें बेकार फल, कड़वे स्वाद में छिपे हैं सेहत के 5 बड़े फायदे
हार्ट अटैक से बचना है तो आज ही छोड़ दें ये 8 आदतें! WHO की चेतावनी के बाद जानें दिल को सुरक्षित रखने के आसान तरीके