45 जुआरियों के पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 30,720 रूपयें किया गया जप्त
महासमुंद//दि बीबीसी लाइव :
दीपावली पर्व पर जिलें में जुआ खेलने/खिलने की सूचना पर जिले में थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा जुआरियों को धर-पकड़ की कार्यवाही की गई।
थाना खल्लारी में कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर 23 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 12,260 रूपयें जप्त किया गया है।
थाना बसना में कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 10,800 रूपयें जप्त किया गया है।
थाना कोमाखान में कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 03 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 1,170 रूपयें जप्त किया गया है।
थाना तुमगांव में कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 1,590 रूपयें जप्त किया गया है। थाना पिथौरा में कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 2,300 रूपयें जप्त किया गया है।
थाना सरायपाली में कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 03 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 2,600 रूपयें जप्त किया गया है।
जिलें में दीपावली पर्व के दौरान कुल 12 प्रकरण धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर कुल 45 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके फड़ एवं पास से कुल नगदी रकम 30,720 रूपयें एवं ताशपत्ती जप्त कर कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के निर्देशन में जिलें के समस्त थाना प्रभारीगण एवं पुलिस स्टॉप द्वारा की गई है।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे