टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों काफी देर तक कार के अंदर ही फंसे रहे!
दुर्ग/दि बीबीसी लाइव :
जिला दुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें 2 छात्रों की मौत होना बताया जा रहा है। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार तीनों दोस्त कार में बैठकर कहीं नाश्ता करने जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। यह हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी मुताबिक, सुबह के वक्त कैलाश नगर निवासी सौरभ यादव अपने दो दोस्त समीर कुजूर और एम .कामेश के साथ नाश्ता करने के लिए बाईपास रोड स्थित किसी होटल में जा रहे थे। ये अभी बाईपास के पास पहुंचे ही थे तो उसी वक्त दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ गई और इसके बाद दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों काफी देर तक कार के अंदर ही फंसे रहे।
वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा वे मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी खबर दी गई।
खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और तीनों को कार से निकालने का प्रयास किया।
प्रत्यकदर्शी बताते हैं की कुछ समय बाद जब उन्हें निकाला गया, तब तक सौरभ यादव और समीर कुजूर की जान जा चुकी थी। इसके अलावा एम. कामेश की हालत गंभीर थी। इसके बाद कामेश को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया। परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
कहा जा रहा है कि सौरभ यादव सुराना कॉलेज में पढ़ता था। जबकि समीर और एम कामेश सेंट थॉमस कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

More Stories
उधारी के 5 हजार रुपये मांगना पड़ा भारी! ढाबे में घुसकर महिला से मारपीट, 24 घंटे में गिरफ्तार हुए दो सगे भाई
रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट! गैस एजेंसी मैनेजर को पीटकर बदमाश बैग लेकर फरार
खम्हारपाली चेक पोस्ट एक बार फिर बना अवैध वसूली का अड्डा!