उचित जांच व कार्यवाही की मांग की छात्रा ने
छात्रा पर बनाया जा रहा दबाओ
सरायपाली :
ग्राम पंचायत मोहदा स्थित शासकीय उच्च . माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक नकल होने व कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 12वी कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया गया है की शिक्षक गिरधारी पटेल व होमराज चौधरी ने नकल कराने छात्र का सहयोग किया, 12वीं की परीक्षा के पहले ही दिन से नकल कराया जा रहा था, मेरे विरोध के बाद मुझे मामले में पड़ने माना किया गया , साथ ही स्कूल के ही एक टीचर करुणाकर साहू ने आपने ही पुत्र को पास कराने स्कूल में नकल कराने में साथ दिया है।
छात्रा का आरोप है कि केंद्राध्यक्ष टी सी पटेल की जानकारी व सहयोग / मिलीभगत से ही नकल कराया गया है। साथ ही छात्रा पर प्रिंसिपल द्वारा दबाओ बनाया जा रहा है कि इस मामले विषय पर किसी से कुछ न कहें। छात्रा का आरोप है की छोटी जाति की होने के चलते हमपर गांव के रसूखदारों द्वारा दबाओ बनाया जा रहा है !
आरोप है की टॉप 10 में अपने खास छात्र को लाने के लिए इस बार भी 12वी में टॉप कराने सब खेल खेला गया है।
मामले प्रकाश में आने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी 14 व 21 मार्च को परीक्षा केंद्र मोहदा गए थे।
छात्रा ने उक्त मामले में उचित जांच व कार्यवाही करने परीक्षा केंद्र के आधा दर्जन शिक्षक , बाबू के साथ साथ नकल करने वाले छात्र पर उचित कारवाही व जांच की मांग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की है। नकल करने 2 पर्यवेक्षक की भी संलिप्तता की जांच करने का बात कही है।
ज्ञात हो की मामले की शिकायत छात्रा के परिचित ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी की गई है।
* प्रधान पाठक – टीकम चंद्र पटेल – मामले की जानकारी लेने फोन किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया।
* Bo प्रकाश चंद्र मांझी – शिकायत मिली है जांच की जाएगी, हम 2 दिन परीक्षा केंद्र गए थे वहां कुछ नही मिला, जांच की जाएगी!
* Sdm Saraipali श्री ओंकारेश्वर सिंह – परीक्षा केंद्र गए थे, कुछ चीट आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। छात्रा पर दबाओ बनाने वालों की शिकायत थाने में की जा सकती है।

More Stories
युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे सोने के दाम? जानें कीमतों में सुस्ती की वजह!
ईरान के राजदूत ने IRIS Dena के डूबने पर भारत की मदद की सराहना की, बहस पर लगाया विराम
सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी की निंदा की, कहा- कांग्रेस का षडयंत्र जनता समझती है, पार्टी कर रही है गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार