महासमुन्द पुलिस द्वारा गांजा तस्करो पर की जा रही है लगातार कार्यवाही
थाना सिघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाई
सरायपाली // नारायण सान :
जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर आज उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का टाटा आयचर ट्रक क्रमांक OD 15 W 9593 को रोका गया, वाहन मे दो व्यक्ति सवार थे! पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे! कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला मे सफेद रंग के रेला के नीचे मादक पदार्थ गांजा रखकर उडिसा से गुजरात ले जाना बताया!
आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- प्रभाकर , पिता रविंद्र कुमार, उम्र 37 साल साकिन थाना लेफरीपडा जिला सुंदरगढ उडिसा, 2. सत्यजीत भोई, पिता सरोज कुमार भोई उम्र 25 साल साकिन मंगलपुर थाना काटाबनिया, जिला ढेकानल उडिसा बताया!
वाहन की तलासी लेने पर वाहन के पीछे डाला मे सफेद रंग के रेला के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।
- जप्त संपत्ति — 01- 150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2250000 रूपये
02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर का टाटा आयचर ट्रक क्रमांक OD 15 W 9593 कीमती 2000000 रूपये
03- एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, एक नग सैमसंग कंपनी का किपैड मोबाईल कीमती 2000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये, कुल जूमला कीमती 4263000 रूपये।

More Stories
Nepal Flood: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! खाना खाने के बाद 3 सगी बहनों की मौत, इंदौर से शव लाते वक्त तीसरी ने भी तोड़ा दम
बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक! 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ी निगरानी