बर्तन बैंक शहर के आठ वार्डों में संचालित होगी वा 100 लोगों के लिए बर्तन उपलब्ध रहेगा!
धमतरी/दि बीबीसी लाइव/अरविंद साहू :
शहर में जल्द ही दीदी बर्तन बैंक की शुरुवात होने वाली है।
बर्तन खरीदी के लिए नगर निगम ने टेंडर मंगाया है। इस बर्तन का उपयोग जिले के सभी 40 वार्डों के जरूरतमंद लोग कर सकते हैं। बैंकों से बर्तन किराया भंडार से सस्ते दर पर उपलब्ध रहेगी।
आपको बता दें की नगर पालिका निगम धमतरी में 40 वार्ड है। यहां की आबादी एक लाख से अधिक है। सभी वार्डों में अलग-अलग स्तर के लोग रहते हैं। सामान्य लोगों को किराया भंडार से आसानी से रुपये खर्च करने के बाद बर्तन उपलब्ध हो जाता है, लेकिन जरूरतमंद गरीब परिवारों को शादी, मृत्यु कार्यक्रम समेत अन्य आयोजनों के लिए बर्तन के लिए चक्कर काटना पड़ता है।
ऐसे लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में बर्तन बैंक शुरू होने वाला है। नगर निगम धमतरी में भी बर्तन बैंक की शुरुआत जल्द होने वाली है।
महापौर विजय देवांगन ने बताया कि शहर में जल्द ही बर्तन बैंक की शुरूआत होने वाला है। बर्तन खरीदी के लिए आठ लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
बर्तन खरीदी के लिए जल्द ही टेंडर मंगाया जायेगा। बर्तन खरीदी होते ही शहर के आठ वार्डों में दीदी बर्तन बैंक खोला जाएगा।
महापौर विजय देवांगन ने बताया कि आठ दीदी बर्तन बैंकों से शहर के सभी 40 वार्डों के लोग उपयोग कर सकेंगे।
एक बैंक से कम से कम पांच से छह वार्ड के जरूरतमंदों को बर्तन उपलब्ध हो जाएगा।
100 लोगों के लिए थाली, गिलास समेत खाना बनाने के सभी प्रकार के बर्तन उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया की बाजार दाम की तुलना में काफी कम दाम पर जरूरतमंदों को यहां से बर्तन उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसा मानना है कि बर्तन बैंक खुलने के बाद प्लास्टिक डिस्पोजल, थाली के उपयोग में भी काफी कमी आएगी, क्योंकि किराया के बर्तन में स्टील के थाली, गिलास जैसे समान मिलेंगे।
राज्य शासन व नगर निगम धमतरी का मुख्य उद्देश्य शहर में प्लास्टिक व पालीथिन के उपयोग में कमी लाना वा शहर को साफ सुथरा रखने का है।

More Stories
AC में सोने के बाद शरीर में जकड़न क्यों होती है? जानिए कारण और तुरंत राहत पाने के 5 आसान उपाय
मानसून में बीमारियों से रहना है दूर? रोज खाएं ये 7 सुपरफूड, इम्यूनिटी होगी मजबूत और संक्रमण रहेगा कोसों दूर
Pregnancy में Maggi खाने का मन हो तो घबराएं नहीं! डॉक्टर ने बताया कब सुरक्षित है और कब बन सकती है नुकसान की वजह