सरायपाली // नारायण सान :
02 दिवसीय आवासीय महोत्सव का कल 24 फरवरी को उद्घाटन होने जा रहा है, जिसमें चौहान सेना के जिला कार्यकारिणी महासमुंद अध्यक्ष श्री उदय चौहान द्वारा बताया गया कि अत्यंत हर्ष के साथ प्रदेश स्तर पर हर जिलों में आमंत्रण दिया गया है, जो की गाड़ा समाज के तत्वाधान में सातवीं ऐतिहासिक दो दिवसीय श्री दुलादेव महोत्सव का आयोजन ग्राम बांसुला में सामाजिक बंधुओं, माताओ , बहनों के लिए रखा गया है। बच्चों के लिए खेल कूद व संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा!
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्षता श्रीमती रुक्मणी सुभाष पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमृतलाल पटेल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली, श्री जयंत चौधरी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी व समस्त गणमान्य नागरिक जनों की उपस्थिति में आईटीआई ग्राउंड बांसुला में आयोजन किया जा रहा है ।
इस आयोजन के लिए समस्त गाड़ा समाज द्वारा आव्हान किया गया है कि आप सभी इस महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं , इस महोत्सव में पहुंचकर हमे कृतज्ञ करें!


More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की