नयी दिल्ली. देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.21 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 21 लाख 33 हजार 244 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2678 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 26 हजार 583 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2594 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख 68 हजार 557 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 37 हज़ार 952 कोविड परीक्षण किए गये हैं और कुल 89 करोड़ 81 लाख 15 हजार 488 कोविड परीक्षण किए हैं।

More Stories
2 साल बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, पिता नौशाद के साथ शेयर की तस्वीर; श्रीलंका टेस्ट से पहले बढ़ा रोमांच
CINTAA में बड़ा संकट! पूनम ढिल्लन-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप, 8 सदस्यों के इस्तीफे से मचा हड़कंप
राहुल गांधी की 3 मांगों से संसद में बढ़ा घमासान, अमित शाह से पूछा- छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया?