May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

वन विभाग द्वारा अवैध खैर लकड़ी जप्त

सरायपाली :

वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपुत के निर्देशन में उप वनमंडलाधिकारी श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली श्री प्रत्युष टाण्डेय के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सरायपाली के कर्मचारियों का टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 11.01.2024 को ग्राम सागरपाली के प्रवीण अग्रवाल, पिता बजरंग अग्रवाल एवं सलाउदीन, पिता अलाउद्दीन ग्राम सागरपाली के गोदाम के प्रांगण में तलाशी कार्यवाही में खैर प्रजाति के लठ्ठठा 430 नग = 9.126 घ.मी. एवं एक नग महिन्द्रा पिकअप वहान कमांक सी.जी.-11-ए.बी. -0991 खैर लठ्ठा मय जप्त की गई!

जिसका पी.ओ.आर. नं. 14381/03 एवं 14381/04 दिनांक 11.01.2024 जारी की गई है। जप्त वनोपज की कीमत 1.35 लाख है, दोनों आरोपियों से पूछताछ कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72 (1) (ग) या म.प्र. वनोपज (व्यापार विनिमयंन) अधिनियम 1969 की धारा 15 (1) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में सरायपाली परिक्षेत्र के स.प.अ. सिंघोडा श्री संतोष कुमार पैकरा, स.प.अ. सरायपाली श्री योगेश्वर निषाद, स.प.अ. बलौदा श्री रविलाल निर्मालकर, स. प.अ. पालीडीह श्री योगेश्वर कर एवं सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक और सुरक्षा श्रनिकों का विशेष योगदान रहा।