May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विधायक चातुरी नंद विभिन्न गांवों में आयोजित गणतंत्र यात्रा में हुई शामिल

सरायपाली// नारायण सान :

क्षेत्र के ग्राम केना, इच्छापुर नानकपाली, कुटेला और जलगढ़ में आयोजित गणतंत्र यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक चातुरी नंद शामिल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण और संविधान वाचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की वेशभूषा पहनकर प्रभात फेरी में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हम गांव गांव जाकर गणतंत्र यात्रा निकाल रहे है। बापू के विचारों से हम समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ा सकते है। इसके साथ ही हम समाज में बदलाव कर सकते है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मनमोहन भोई, सरपंच गणेशराम पटेल जलगढ़ संजय प्रधान प्रमोद ग्वाल दिवाकर ग्वाल विरेंद्र बारीक परशु चौहान मोसिन खान हेडमास्टर बीरेंद्र पटेल प्र प्रधान सुनीता प्रमोद प्रधान सरायपाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष भरत मेश्राम, अविनाश दास रोवर लीडर सीनियर रोवर दुष्यंत साहू रेंजर लीडर फेमिदा तब्बसुम प्रेमसागर भोई यामिनी तोसी तानिया चेतना कौशल साहू दिव्या चौधरी प्रीति पटेल रश्मि नायक योगिता यादव चांदनी भोई उपेंद्र साव आयुष साहू हेमंत साहू दिनेश मानिकपुरी खिरोद्र ओगरे असलीशा खान सबीना बानो तनिषा नायक मनीषा नायक प्राची यादव नमिता निषाद मुडपहार के सरपंच दीपक साहू, परमानंद भोई, तन्मय पंडा, परमानंद नायक हेमचंद हंसा कुसुम हंसा इच्छापुर सरपंच श्वेत कुमार बाघ विजय नायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।