बिलासपुर :
श्री राम जी का भव्य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाना है, इसी तारतमय में श्री राम मंदिर दर्शन के लिए सभी जिलों से टीम बनाई गई है। बिलासपुर जिले से भाजपा महामंत्री मोहित जयसवाल जी को श्री राम मंदिर दर्शन समिति का संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या को श्री राम दर्शन समिति का सहसंयोजक बनाया गया है जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन को जन जन तक एवं घर-घर तक पहुंचाया जाएगा जिसे पूरे जन-जन में भव्य उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।
चंद्र प्रकाश सूर्य ने बताया कि पूरे जिले की सभी मंदिरों का साफ सफाई रंग रोगन सभी मंदिरों में दीप प्रज्वलित भोग प्रसाद वितरण एवं भंडारा का कार्यक्रम रखा जाएगा।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की