मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ रायपुर के नारी निकेतन पहुंचा
रायपुर / वरुण गौरी :
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूक करने 16 अगस्त से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर रहा है। अभी तक रायपुर शहर में सरस्वती स्कूल पुरानी बस्ती, नयापारा, दानी गर्ल्स स्कूल, शालेम स्कूल, तेलीबांधा स्कूल, बीपी तिवारी स्कूल, मधु पिल्ले स्कूल, त्रिमूर्ति नगर चौक, जागृति नगर स्कूल पारा, खमतराई में भ्रमण कर लिया है।
आज नारी निकेतन, शासकीय बालिका गृह में भ्रमण किया। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन से लघु फिल्में दिखाई जा रही है।
रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी-कर्मचारी भी साथ रहते हैं। जिससे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनके शिकायत का निराकरण भी किया जा रहा है।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ महिला आयोग की गतिविधियों, महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण, शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ तैयार किया गया है। जिससे प्रदेश के सभी जिलों के विकासखण्डों में आयोग की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल