महासमुंद पुलिस द्वारा स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया विशेष अभियान
महासमुंद/नारायण सान :
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार जिले में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों नशीली दवाइयों व तस्करो आदि पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान आज पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जितने भी स्थाई वारंट व अन्य वारण्टी और अपराधी किस्म के लोग जो कि न्यायालय में जमानत पर हैं किसी कारणवश गिरफ्तार नही हुए है और बाहर घुम रहे है जो समाज के लिए घातक है उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई करें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एव सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा टीम गठित कर स्थाई वारंट तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 24 घंटे के भीतर ही जिले में 22 स्थाई वारण्टीयो जो बेख़ौफ़ होकर घुम रहे थे जो समाज व आम जनता को कभी भी नुकसान कारित कर सकते थे वैसे लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज गया।
सभी वारण्टी लूट,चोरी, बलात्कार, मारपीट व आबकारी व अन्य मामलों के आरोपी थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा उक्त अभियान में थाना कोमाखान,संकारा,सराईपाली,तुमगांव थाना प्रभारी व स्टाफ का प्रदर्शन अच्छा रहा उक्त कार्यवाही में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरुस्कार देने की घोषणा भी की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव अनुभाग की पुलिस अधिकारी महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबाहरा कपिल चंद्रा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पिथौरा विनोद मिंज, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों व थाना स्टाफ द्वारा की गई।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी