नयी दिल्ली. नौसेना का एक मिग 29-‘के’ लड़ाकू विमान बुधवार को गोवा में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात है कि विमान को उड़ा रहा पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
नौसेना के अनुसार यह विमान नियमित उड़ान पर था लेकिन जब यह बेस की तरफ वापस लौट रहा था तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान को उड़ा रहा पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकला। तलाशी अभियान के दौरान पायलट का तुरंत पता लगा लिया गया और रिपोर्टों में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है।
विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

More Stories
50 दिन तक बिना ब्याज मिलेगा ₹30 हजार का क्रेडिट! स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मोदी सरकार की बड़ी सुविधा, जानें कौन उठा सकता है लाभ
उम्र बढ़ने पर दिमाग को रखना है तेज और सुरक्षित? न्यूरोसर्जन के बताए ये 6 आसान तरीके आज से अपनाएं
संसद में ‘बैंककार बही साक्ष्य विधेयक-2026’ पास, डिजिटल बैंक रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी मान्यता