हेल्थ एक्सपर्ट्स वेट लॉस के लिए वॉकिंग, रनिंग या एक्सरसाइज की सलाह देते हैं। अगर आप आलसी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिसर्च में सामने आया है कि बैठने के बजाय आप क्या ऐसा कर सकते हैं जो आपका वजन नियंत्रित रख सकता है। यहां जाने क्या है ये रिसर्च, साथ ही देश-दुनिया के कई और ऐसे शोध जो आपके काम के हो सकते हैं।
विभिन्न अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि सुस्त जीवनशैली मोटापे के साथ-साथ कई अन्य जानलेवा बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती है। अब तक माना जा रहा था कि सिर्फ शारीरिक रूप से सक्रिय रहने वाली गतिविधियां जैसे व्यायाम, तैराकी, साइकलिंग आदि से ही वजन कम किया जा सकता है। पर, यूरोपियन हार्ट जर्नल नाम की पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कम मेहनत वाले काम जैसे सोने से भी वजन कम हो सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक हर दिन 30 मिनट बैठने की जगह उतनी ही देर सोने से बॉडी मास और कमर की चौड़ाई में कमी दर्ज की गई। यहां तक कि खड़े रहने और हल्का-फुल्का टहलने से भी ऐसे ही परिणाम दर्ज किए गए। पर, शोधकर्ता इन गतिविधियों को व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के बदले इस्तेमाल ना करने की सलाह देते हैं।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की