ब्रुसेल्स. यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधात्मक उपायों को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिबंधों का एक नया पैकेज अपनाया है।
यूरोपीय संघ की परिषद ने एक बयान में यह बात कही।
गुरुवार को बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का यह आठवां चरण यूक्रेन के डोनेस्टक , लुहान्स्क , जापोरिज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों पर अवैध कब्जों के जवाब में आया है।
नए उपायों में रूसी तेल पर मौजूदा प्रतिबंधों में जी7 (सात का समूह) मूल्य सीमा शामिल है। सेवाओं, निर्यात और आयात पर प्रतिबंधों का विस्तार करते हुए इसमें व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।
पैकेज में रक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि और यूक्रेन संकट के बारे में दुष्प्रचार फैलाने वाले जाने-माने व्यक्तियों और संस्थाएं को भी शामिल किया गया है जिन्होंने “अवैध जनमत संग्रह” के संगठन में भूमिका निभाई।
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पिछले हफ्ते कहा था कि पैकेज रूस की अर्थव्यवस्था को और भी अधिक प्रभावित करेगा।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की