रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद यहां पहुंच रहे है।श्री मोदी इस दौरे में बिलासपुर में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन महासंकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।
आधिकारिक एवं भाजपा की राज्य इकाई से मिली जानकारी के अनुसार श्री मोदी दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे विशेष विमान से रायपुर माना विमानतल पर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद सेना के हेलीकाप्टर से बिलासपुर रवाना हो जायेंगे।श्री मोदी वहां पर साइंस कालेज मैदान में भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को ढ़ाई बजे सम्बोधित करेंगे।
भाजपा ने इस रैली का आयोजन गत 15 सितम्बर को राज्य में दो स्थानों दंतेवाडा एवं जशपुर से निकाली गई दो परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर किया है।राज्य में नवम्बर में विधानसभा के आम चुनाव होने है।पिछले दो महीने में श्री मोदी रायपुर एवं रायगढ़ में दो जनसभाएं कर चुके है।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार