रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। वे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और यहां से बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। राज्य सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आज दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायपुर विमानतल पहुचेंगे और यहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर से विमान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत व विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार