तीन कंपनियां 5जी इंटरनेट डेमो का प्रदर्शित करेेगी
पीएम मोदी के सामने देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी।
पहले फेज में इन शहरों को मिलेगी सेवा
बताया जा रहा है कि पहले फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शहर में यह सर्विस शुरू की जा रही है। लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकेंगे। हालांकि, आम लोगों तक सेवा को पहुंचने में वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि 2023 तक देश के हर तहसीन तक 5जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।
5G सर्विस से क्या होगा फायदा?
5G सेवा की शुरुआत से कई फायदे होंगे। इसके साथ नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभ मिलेंगे। इससे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान करता है। यह देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और व्यावसायिक उद्यमों की ओर से इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 5G टेक्नोलॉजी के मदद से बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे टेक्नोलॉजी जगत में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
सिर्फ इन्हीं फोन पर चलेगा 5जी
सभी मोबाइल फोन कुछ खास बैंड की फ्रीक्वेंसी पर मिलने वाली सर्विस के लिए बना होता है। पुराने वर्जन वाले फोन में इस सेवा का आंनद नहीं ले पाएंगे। यदि आपको पता करना है कि आपके फोन में 5जी इंटरनेट चलेगा या नहीं तो देखें कि फोन में n77/n78/n5/n8/n28 बैंड हैं या नहीं।
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में ये चार कंपनियां हुई थी शामिल
आपको बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में चार प्रमुख कंपनियां शामिल हुई थी। इसमें Jio, Airtel, Vi और अडानी डेटा नेटवर्क्स है। इसमें जीयो ने सबसे बड़ी बोली लगाकर सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम अपने नाम किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और फिर वोडाफोन आइडिया ने निवेश किया है।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी