छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का हुआ विस्तार
रायपुर//दी बीबीसी लाइव/इरफान शेख :
प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य की अनुशंसा से रायपुर की जानी-मानी समाज सेविका एवम् पत्रकार जया द्विवेदी को यूनियन में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया साथ ही साधना प्लस नेशनल न्यूज़ चैनल के प्रदेश प्रमुख विनय चौरसिया को प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू की अनुशंसा से संगठन में प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा पूरे प्रदेश में अपनी शाखाओं का विस्तार किया है एवं लगातार पत्रकार हितों के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जानी मानी समाज सेविका एवं पत्रकार जया द्विवेदी को संघ ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी, प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू,रायपुर जिला अध्यक्ष पी के तिवारी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत न्यायकरें,श्रीमती नीना,श्रीमती निशा सिंह एवं प्रणव साहू उपस्थित थे ।
यूनियन की ओर से नियुक्ति पत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आप लोगों की नियुक्ति से निश्चित तौर पर यूनियन को मजबूती मिलेगी और हमारा यूनियन परिवार मजबूत होगा।
यूनियन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,प्रदेश सलाहकार लक्ष्मी नारायण सोनी, प्रदेश संगठन सचिव मुन्नीलाल अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव सुशील तिवारी,प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव, प्रदेश सचिव विपुल कनैया,प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान,प्रदेश संयुक्त सचिव रोमी सलूजा सहित सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल