रायपुर//दि बीबीसी लाइव/इरफान शेख :
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, हज 2023 के लिए राज्य से रवाना हुए हज यात्रियों का पहला काफिला आज फ्लाईनास की फ्लाइट नंबर XY-7610 से दोपहर 15.50 बजे नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा।
आज 326 हज यात्रियों के काफिले में 172 पुरुष एवं 154 महिला हज यात्री स्वदेश वापस हुए।
जिसमे जिला बस्तर से 5, बिलासपुर से 52, दुर्ग से 99, कोरिया से 1, रायपुर के 146, बलौदा बाजार के 6, बेमेतरा 5, बालोद 8, बलरामपुर के 4 हाजी रवाना हुए उनकी वापसी हुई।
चेयरमैन खान ने बताया कि हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में लगेज उपरांत प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में ही हाजियों का गुलपोशी से राज्य हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया।
सभी हाजियों ने राज्य हज कमेटी की बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, विशेष रूप से आर डी ए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/ सचिव साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य कारी अशफाक अंजुम, शमीम अख्तर, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद इमरान, अकबर बक्सी. मोहम्मद रियाज़ .अब्दुल असलम. मोहम्मद तनवीर .मोहम्मद यूसुफ एवम राज्य हज कमेटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल