रायपुर. आज प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भाजपा का अहम विंग बताया है। सीएम ने कहा दोनों का उपयोग छत्तीसगढ़ में हो रहा है फिर भी दाल गलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के दौरे पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा भाजपा में नीचे सब साफ है जबकि ऊपर भी कुछ ठीक नहीं। इसे ठीक करने के लिए ही अमित शाह आ रहे हैं।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस रानू साहू के घर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के सामने प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कोर्ट में पेश किया। जहा से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल