गौतम अडानी समूह के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर (Adani enterprises share price) 3% से अधिक बढ़कर 2,459 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा समूह के अन्य शेयरों की भी जबरदस्त खरीदारी रही। समूह के अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.63%, अडानी विल्मर 2.38%, अडानी पावर 2.27%, अडानी ट्रांसमिशन 2%, अडानी टोटल गैस 2.19%, अडानी ग्रीन 0.74%, एसीसी 1.41%, अंबुजा सीमेंट्स 0.29% और एनडीटीवी में 5% तक की तेजी आई।
तेजी की वजह
बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने औपचारिक रूप से 259 हेक्टेयर धारावी पुनर्विकास परियोजना को अडानी समूह की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज को सौंप दिया। पिछले साल नवंबर में प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए अडानी प्रॉपर्टीज ने जीत हासिल की थी। रियल्टी फर्म डीएलएफ और नमन डेवलपर्स ने अडानी प्रॉपर्टीज प्रतिस्पर्धा की थी। अडानी ग्रुप ने इसके लिए 5069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वहीं, डीएलएफ लिमिटेड ने 2025 करोड़ रुपये की बोली लगाई। हालांकि, नमन ग्रुप टेक्निकल बिडिंग में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत 2.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 6.5 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास की योजना है। इस प्रोजेक्ट की कुल समयसीमा 7 साल है। मध्य मुंबई के ब्रांदा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के समीप इस प्रोजेक्ट में 20 हजार करोड़ रुपये के पुनर्विकास की संभावना है। जानकारी के मुताबिक धारावी का पुनर्विकास अलग-अलग चरणों में किया जाएगा।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप