वजन या पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। सिर्फ हेल्दी या कम खाना पर्याप्त नहीं है। आप किस वक्त पर खा रहे हैं, यह बात भी अहमियत रखती है। ब्रिघम ऐंड विमिन्स हेल्थ और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में एक स्टडी भी देर रात डिनर करने के नुकसान सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं कई फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो डेली खाना एक ही वक्त पर खाएं। यह आपकी सर्केडियन रिदम के लिए अच्छा होता है। अगर आप इस बात पर ध्यान नहीं देते तो भी वेट लॉस के लिए की गई आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।
हो चुकी है स्टडी
कुछ साल पहले हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने 16 ऐसी महिलाओं पर प्रयोग करके देखा जो काफी मोटी थीं। इसमें उनको दो ग्रुप्स में बांटा गया। एक ग्रुप ऐसा था जो पहला मील सुबह दो बजे ले रहा था और आखिरी शाम 5 बजे। दूसरा ग्रुप ऐसा था जो पहला खाना दोपहर में खाता और आखिरी रात 8:30 बजे। दोनों ग्रुप्स को बीच में एक बार और कुछ खाने को दिया जा रहा था। इन दोनों ग्रुप्स को खाने में दी जाने वाली कैलोरीज समान थी और एक्सरसाइज भी एक सी करवाई जा रही थी। बस खाने के टाइम में फर्क था।
देर से खाने वालों का बढ़ा फैट
एक्सपेरिमेंट में सामने आया कि जो देर से खा रहे थे उन्हें भूख ज्यादा लग रही थी। उनका भूख को कम करने वाला हॉरमोन यानी लेप्टिन कम हो गया और फैट ज्यादा जमा हुआ और फैट भी कम बर्न हो रहा था। इस स्टडी से कन्फर्म हुआ कि देर से खाना खाने से वजन और चर्बी बढ़ते हैं। हालांकि यह छोटी स्टडी थी जिसके सपोर्ट के लिए बड़े शोध की जरूरत है हालांकि इससे एक जनरल आइडिया तो मिलता ही है।
ब्रेकफास्ट करने का टाइम
वजन कम करने वालों के लिए ब्रेकफास्ट काफी अहम होता है। आपको ज्यादातर फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपको जागने के आधे घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। सुबह 6 से लेकर 9 बजे तक नाश्ता कर लें। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखें। ऐसा करने से शरीर में फैट नहीं जमा होगा। सुबह का नाश्ता करने के बाद अगर आपको भूख लगे तो फल वगैरह खा लें।
लंच का सही टाइम
हम जो खाते हैं उसे पूरी तरह से पचने में करीब 4 घंटे लगते हैं। आपने 9 बजे नाश्ता किया है तो 1 बजे तक भूख लग आएगी। कितना भी लेट हो आप 3 बजे तक हर हाल में लंच कर लें। जल्दी लंच करना भी वेट लॉस में मदद करता है।
जल्दी कर लें डिनर
अगर आप 1 बजे लंच कर रहे हैं तो 4 बजे तक कुछ हल्का खा सकते हैं। अगर थोड़ा लेट लंच किया है तो डिनर जल्दी कर लें। वजन कम करने वालों के लिए डिनर का सही टाइम शाम 5 से 7 बजे माना जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डिनर और सुबह के खाने में 12 से 14 घंटे का गैप होने से वजन कम करने के अलावा और भी कई फायदे होते हैं। जैसे आपके शरीर का इन्फ्लेमेशन कम होता है जिससे कई बड़ी बीमारियां नहीं होतीं। आप पर उम्र का असर धीरे दिखता है।

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का कमाल: जशपुर के दूरदराज गांवों तक पहुंची बस सेवा, हजारों लोगों की जिंदगी हुई आसान
NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचकर जांचीं तैयारियां
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत