बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर जोन स्टेशन से चलने वाली 74 ट्रेनों का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। बिलासपुर रेल मंडल की तरफ से विशेष सूचना यात्रियों के लिए जारी की गई है। रेलवे से जारी आदेश के अनुसार 50 ट्रेनें अब अलग-अलग स्टेशनों में बदले समय पर पहुंचेगी और रवाना होंगी। रेलवे के इस बदलाव से ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या का समाधान होने का दावा किया है। साथ ही इससे ट्रेनों के परिचालन के समय में बचत भी होगी।
टाइम टेबल में आंशिक परिवर्तन किया
रेलवे प्रशासन की ओर से हर साल एक अक्टूबर को ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया जाता है। इस साल भी रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल किया है। उनमें अप व डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें शामिल हैं। परिचालन समय कुछ प्रमुख स्टेशनों में ही बदला गया है। अन्य स्टेशनों में ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय पहले की तरह ही रहेगा।

More Stories
कोरबा में खदान कर्मचारी की लाश तालाब में तैरती मिली, इलाके में मची खलबली
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए: छत्तीसगढ़ में मचा बवाल
कवर्धा में पति का संघर्ष: कैंसर पीड़ित पत्नी को बचाने के लिए बाइक को बनाया स्ट्रेचर, मदद की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं