इमरान खान,खंडवा। मप्र के खंडवा जिले के इंदिरा सागर बैकवाटर में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई. छात्र दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. उसी समय ये हादसा हो गया. 14 वर्षीय योगेश अपने पिता अखिलेश चौहान का इकलौता संतान था. घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
पूरा मामला खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत गांव जामकोटा का है. छुट्टी के दिन दुर्गा पंडाल सजाने की बात कहकर घर से निकला था. दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया. तालाब में अपने दोस्तों के साथ तैरने की प्रैक्टिस कर रहा था, तभी पानी के भीतर बने कुएं में पैर फिसल गया.यह देख उसके दोस्त बचाने लगे तो उनकी जान भी खतरें में पड़ गई. चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान दौड़कर आए और तीन दोस्तों को बचा लिया. तब तक 8वीं के छात्र योगेश ने दम तोड़ दिया था. योगेश इकलौता संतान था.बता दें कि इंदिरा सागर बैकवाटर का पानी गांव से लगा हुआ था. इसलिए छात्र अपने दोस्तों के साथ छुट्टी के दिन चोरी-छिपे नहाने जाता. हादसे वाले दिन सूनसान जगह पर नहाने गया. ताकि परिवार का कोई व्यक्ति नहाते हुए देख न लें. डर रहता था कि वह पापा को कह दें तो मार पड़ेगी. योगेश के कुएं में डूबकर मौत की खबर सुनते ही परिवार के बुजुर्ग भी सन्न रह गए.

More Stories
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर गिरफ्तार; भारी मात्रा में जब्त किया गया सामान
कबीरधाम में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म से गर्भवती: आरोपी दीनानाथ साहू गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद द्वारा रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेवाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस