नई दिल्ली. कांग्रेस आलाकमान के लिए अध्यक्ष पद पर किसी का नाम फाइनल करना टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। पहले जहां अशोक गहलोत का नाम लगभग तय माना जा रहा था, वहीं रविवार रात राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद गहलोत से सोनिया गांधी की नाराजगी की खबरें आईं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है गहलोत अभी भी अध्यक्ष पद की रेस में बने हुए हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दूसरी ओर, सचिन पायलट का दिल्ली दौरा करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि आलाकमान गहलोत और पायलट के बीच सुलह कराने के मूड में है।
सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर नहीं हैं, हालांकि गांधी परिवार उनके प्रति वफादार राजस्थान के 90 से अधिक विधायकों के विद्रोह ने परेशान जरूर कर दिया है। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि अशोक गहलोत “अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस में हैं और इससे इंकार नहीं किया गया है”।
सोनिया से मुलाकात भी संभव
सूत्रों ने कहा है कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जाता है कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ी यात्रा” के बीच में पार्टी को शर्मिंदा करने वाले विद्रोह की साजिश रचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अशोक गहलोत से नाराज था। सूत्रों का कहना है कि 71 वर्षीय सोनिया गांधी के राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से इनकार करने से नेतृत्व नाराज हो गया है।
कहां बिगड़ी थी बात
दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में एक पद एक व्यक्ति का फॉर्मूला दोहराया था। जिस पर पहले सीएम और अध्यक्ष दोनों पद संभालने की बात करने वाले गहलोत ने भी पलटी मारी और कहा कि अगर वे अध्यक्ष बनते हैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। इसके बाद सचिन पायलट के नाम पर चर्चाएं शुरू हुई। आलाकमान की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन राजस्थान पहुंचे लेकिन, जिस तरह कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मीटिंग से किनारा किया। आलाकमान नाराज हो गया। हालांकि माना जा रहा है कि गहलोत के माफी मांगने और राजस्थान के घटनाक्रम पर अपना हाथ न होने की बात कहने के बाद आलाकमान शांत हुआ है।
सचिन पायलट का अगला मूव!
दूसरी ओर सचिन पायलट की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उन्होंने सोमवार को कहा था कि वे अभी राजस्थान में ही हैं और दिल्ली जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है लेकिन, अचानक मंगलवार को वो दिल्ली निकल गए। बताया जा रहा है उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। मीडिया कर्मियों के सामने पायलट ने चुप्पी साधी हुई थी। देखने वाली बात होगी कि क्या पायलट की दिल्ली दौड़ राजस्थान में उनके लिए सीएम की राह खोलेगा

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी