यूपी के औरैया में शिक्षक की पिटाई से मरने वाले छात्र का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। अफसरों के काफी समझाने-बुझाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के आश्वासन पर परिवार इसके लिए राजी हुआ। उधर, छात्र की मौत को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर सहित कई नेताओं ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि औरैया में एक छात्र की शिक्षक द्वारा पीटे जाने से हुई मृत्यु का समाचार दुखद ही नहीं, बेहद संवेदनशील है। सरकार यथोचित कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा भी दे। शिक्षा जीवन देती है, लेती नहीं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला।

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार