चंडीगढ़ :- इसमें कोई संदेह नहीं कि ग्रामीण परिवेश आज भी शहर परिवेश की तुलना में ज्यादा बेहतर और शुद्ध है. शहरों में रहने वाले लोग जब अपनी Daily की दिनचर्या से थक जाते है, तो सुकून ढूढ़ने गांव में ही आते है. वहीं हरियाणा के Tourism मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ग्रामीण परिवेश को बढ़ावा देने के लिए मनोहाल लाल को सुझाव भी दिए थे. उनके इस सुझाव से राज्य सरकार ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुत Serious है. हरियाणा राज्य के मुख्य्मंत्री मनोहल लाल कट्टर ने पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है. वहीं इस फैसले को मंजूरी भी दे दी गई है. इसमें राज्य सरकार ने पर्यटकों के लिए एक विशेष प्रकार की सुविधा का इंतजाम किया है.
राज्य सरकार के इस फैसले से पर्यटक महंगे होटलों की बजाय ग्रामीण परिवेश में रुक सकेंगे और हरियाणा के गांवों के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे. पर्यटक ग्रामीण पर्यटन स्थल का लुफ्त उठा सकेंगे. राज्य सरकार का मानना है कि राज्य की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए Hotels की तुलना में ग्रामीण पर्यटन अधिक प्रभावी है. हरियाणा सरकार की योजना ग्रामीणों को इस बारे में प्रशिक्षित करने की है कि कैसे पर्यटकों के साथ बातचीत की जाए, कैसे देसी भोजन के साथ- साथ दर्शनीय स्थलों की यात्रा और अन्य भोजन के बारे में अच्छी जानकारी दी जाए.
इसलिए लिया था ये फैसला
हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर का मानना है कि लोगों को देसी अंदाज ज्यादा पसंद आने लगा है. पर्यटक स्थानीय संस्कृति और खान-पान की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है. वह होटल में कहीं भी ठहरेगा, लेकिन वह ग्रामीण परिवेश में रहकर वहां के पारंपरिक रहन-सहन और खाने का लुत्फ उठाना पसंद करता है.
Home Stay Policy को मिली Permission
हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने होम स्टे पॉलिसी को मंजूरी भी दे दी है. सबसे पहले यह नीति मोरनी की पहाड़ियों में लागू की गई है, जहां अब तक राज्य सरकार द्वारा 30 License दिए जा चुके हैं. इसके तहत देश-विदेश के पर्यटक प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन करने आएंगे तो उन्हें महंगे होटलों की जगह मैदानी-ग्रामीण वातावरण में रहने का अवसर प्राप्त होगा. घर का बना पारंपरिक भोजन मिलेगा और वे ग्रामीण परिवेश में रहकर यहां की संस्कृति को महसूस कर सकेंगे. इसके साथ ही हिसार जिले के राखीगढ़ी में भी Home Stay Policy के तहत लाइसेंस देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी