नई दिल्ली :- भारत की नई एयरलाइन अकासा एयर की पहली उड़ान मुंबई-अहमदाबाद के लिए थी. यह मशहूर निवेशक और स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला की Airlines Company है. इस उड़ान और इसकी अन्य वाणिज्यिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 22 जुलाई 2022 से शुरू हुई थी. वहीं एयरलाइन ने 7 अगस्त को उड़ानें शुरू कीं थी. Akasa Airlines के लिए एयरलाइन कोड QP है. अब भारत की नई एयरलाइन अकासा एयर ने शनिवार को अपने नेटवर्क का विस्तार किया है.
अकासा का आकाश में हुआ और अधिक विस्तार
एयरलाइंस के अपडेट के मुताबिक, अब आप 21 अक्टूबर से गुवाहाटी और अगरतला से भी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अकासा एयर घरेलू विमानन क्षेत्र में इंडिगो और टाटा समूह की एयरलाइनों से मुकाबला करेगी. वहीं, Airlines कंपनी ने कहा है कि वह भारत के पूर्वोत्तर में भी अपने बाजार का विस्तार करेगी और अगले महीने से असम और त्रिपुरा के लिए उड़ानें शुरू करेगी.
इतना देना होगा किराया
अकासा एयरलाइंस की शुरुआत 7 अगस्त को हुई थी. जब अकासा ने मुंबई से अहमदाबाद का न्यूनतम एकतरफा किराया 3,948 रुपये रखा था. वहीं, एयरलाइंस कंपनी ने बताया, अकासा की योजना 21 अक्टूबर से गुवाहाटी से बेंगलुरु को सीधी उड़ान से जोड़ने की है. इसके लिए 8,644 रुपये का किराया देना होगा. इसके अलावा एयरलाइन गुवाहाटी और अगरतला के बीच 3002 रुपये से शुरू होने वाले किराए पर सीधी उड़ानें भी शुरू करेगी.

More Stories
रायगढ़ में सड़क पर गिरी टोपी उठाते समय बाइक ने मारी ठोकर, ग्रामीण की मौत
महासमुंद में नया नियम: अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर, बढ़ी कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग
कांकेर के राइस मिल में भीषण आगजनी, लाखों का नुकसान, बारदाना और धान जलकर खाक