April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

Zomato ने बंद की फूड डिलीवरी

नई दिल्ली :- देश भर में Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी संख्या में लोग खाना ऑर्डर करते हैं. महानगरों में इसका उपयोग करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. इससे अलग-अलग हिस्सों में जलजमाव हो गया है और जाम की समस्या भी बनी हुई है. बारिश में जलभराव के बीच अब लोग भूख से भी जूझ रहे हैं. दरहसल, ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म Zomato अभी ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले रही है.

Zomato से लोग खूब खाना मंगवाते हैं. आपको बता दें कि Zomato का देशभर में लगभग 500 मिलियन का ऑर्डर वॉल्यूम है. वर्ष 2026 तक यह संख्या 1.6 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है. इस प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग जॉब भी कर रहे हैं. ऐसे में सेवाएं बंद होने से सभी की परेशानी बढ़ गई है. मिंट की खबर के मुताबिक कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि ‘हम फिलहाल ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हम जल्दी ही लौटेंगे’. वहीं अब लोग सोशल मीडिया पर लोग खूब फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं. हालांकि कंपनी ने अचानक से अपनी सेवाएं क्यों बंद कर दी हैं, इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.