रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईडी झूठे केस बनाकर, डरा-धमकाकर कथित शराब घोटाले में मेरा नाम भी जोड़ने का प्रयास कर रही है. इनका मुख्य उद्देश्य सरकार को बदनाम करने का है. भाजपा ठीक नहीं पा रही है, इसीलिए ईडी का अपने अधीनस्थ संगठन की तरह दुरुपयोग कर रही है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी छत्तीसगढ़ में पुलिस की तरह मूल अपराध में विवेचना कर रहे हैं. ईडी का यह कार्य संघीय ढांचे के मूल भावना के विपरित है. ईडी के अधिकारियों द्वारा की जा रही समस्त अवैधानिक कार्रवाई के विरुद्ध विधिवेत्ताओं से सलाह मशविरा कर रहे हैं, इस संबंध में शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करेंगे.

More Stories
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, 67.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ा सहारा, ढाई साल में 17.82 लाख को मिला योजनाओं का लाभ; ₹800 करोड़ से अधिक खर्च
छत्तीसगढ़ में 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का रंग, हर घर तिरंगा से लेकर तिरंगा यात्रा तक होंगे भव्य आयोजन