August 8, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

नकली पुलिस बन ठगी करने वाले को क्राइम ब्रांच ने दबोचा…

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इधर भोपाल क्राम ब्रांच पुलिस ने नकली पुलिस बनकर जयपुर में ठगी करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार एमपी के बदमाशों ने 600 किलोमीटर दूर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली में भी वारदात की है। आरोपियों के पास से बरामद 11 लाख नगद व चार पहिया वाहन जयपुर पुलिस को सुपुर्द किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाना बदल लिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कासिम, कामरान और नदीम है।