मुंबई. ऐल्कोहॉल के फायदे और नुकसानों पर अक्सर बात की जाती है। कई स्टडीज में यह दावा किया जा चुका है कि सीमित मात्रा में शराब पीने से नुकसान नहीं बल्कि फायदे होते हैं। खासतौर पर बीयर को लोग कम नुकसानदायक मानते हैं। कई लोग बीयर स्ट्रेस कम करने या दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान पीते हैं। हालांकि कुछ स्टडीज का मानना है कि अगर मॉडरेशन में बीयर पी जाए तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं। यहां जानिए बीयर के फायदे और नुकसान के बारे मे क्या कहता है विज्ञान…
इतनी मात्रा पीने वालों को होता है फायदा
नीदरलैंड्स की यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, रोजाना 236 मिलीलीटर बीयर पीने वाले लंबी उम्र तक जीते हैं। वहीं डायबीटीज से जुड़ी एक स्टडी में सामने आ चुका है कि हफ्ते में 3 से 4 बार बीयर पीने से डायबीटीज का खतरा कम होता है
हड्डियों के लिए फायदेमंद
बीयर में सिलिकॉन होता है, यह हड्डियों के लिए अच्छा होता है। माना जाता है कि सीमित मात्रा में बीयर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। एक डच स्टडी में सामने आ चुका है कि बीयर पीने से शरीर में विटामिन बी6 की मात्रा बढ़ती है। यह भी माना जाता है कि इससे स्टोन नहीं बनता। किडनी स्टोन में भी यह फायदा करती है। हालांकि मॉडरेशन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा