नई दिल्ली. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के टेंडर नोटिस के मुताबिक असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पदों पर निकली भर्ती के लिए 539841 युवाओं ने आवेदन किया है। यानी रेडियो शाखा के 2430 पदों पर निकली इस भर्ती में हर पद के लिए 222 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। हर 222 अभ्यर्थियों में से किसी एक नौकरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड फिलहाल इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया संचालित कर रहा है। भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को इस भर्ती से जुड़ा नया टेंडर नोटिस जारी किया है। इसमें बोर्ड की ओर से पहले जारी किए गए टेंडर नोटिस की शर्तें में कुछ बदलाव किए गए हैं। 2430 पदों पर चयन को लेकर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। इसके लिए कंपनियों को 6 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड में आकर अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। इस परीक्षा के जरिए उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों, असिस्टेंट ऑपरेटर के 1374 पदों और हेड ऑपरेटर के 936 पदों पर भर्ती होगी। टेंडर के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में 539841 उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद है। कर्मशाला कर्मचारी पद के लिए 73614, असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए 389711 और हेड ऑपरेटर के लिए 76516 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भी कहा गया है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी।
यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा बदलने से सरकार का इनकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा में किसी भी तरह का बदलाव करने से इनकार किया है। मंगलवार को विधानसभा में सपा विधायक सचिन यादव द्वारा पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री की ओर से जवाब दिया गया कि प्रदेश में पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस, पी.ए.सी., उ.प्र. अग्निशमन विभाग में विभिन्न अराजपत्रित पदों और कारागार विभाग में जेल वार्डर के पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र