तिरुवनंतपुरम. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को केरल बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान राज्य से जमकर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। खबर है कि कोलम में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में हिंसा और तोड़फोड़ की गई है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल के ऐलान के बाद केरल पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।
टायर जले, मारपीट हुई, तोड़फोड़ की गई
केरल में एनआईए रेड का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया है। खबरें हैं कि तिरुवनंतपुरम, कोलम, पाथनमिट्टा, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, कोझिकोड और वायनाड में केएसआरटीसी बसों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, वायनाड में यातायात रोकने के लिए टायरों में आग लगा दी गई।

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार